Friday, September 9, 2016

तेजी से घटाएं अपना वज़न ?

कैसे तेजी से घटाएं अपना वज़न?
How To Lose Weight Fast(Hindi)?
Weight बढ़ने का विज्ञान बड़ा सीधा-साधा है. यदि आप खाने-पीने के रूप में  जितनी Calories ले रहे हैं उतनी burn  नहीं करेंगे तो आपका weight बढ़ना तय है. दरअसल बची हुई Calorie ही हमारे शरीर में fat के रूप में इकठ्ठा हो जाती है और हमारा वज़न बढ़ जाता है.
वज़न कम करने की प्रक्रिया शुरू करने से पहले आपको ये जानना चाहिए कि आपका present weight सही है या नहीं. इसके लिए आप कृपया इस लेख को पढ़ें  कैसे जानें आपका वज़न सही है या नहीं ? यहाँ से आप अपना Body Mass Index जान पायेंगे. BMI  एक बहुत ही  simple tool  है जो आपके वज़न और लम्बाई के हिसाब से आपकी body में कितना  fat  है बताता है.  आपका BMI ये बताता है कि आप किस weight category  में आते हैं:
o    18.5 से कम – Underweight
o    18.5  से 25 – Normal Weight
o    25  से 29.9  – Overweight
o    30  से ज्यादा  – Obese (अत्यधिक वज़नी)
अब यदि आप Overweight या Obese हैं तो ही आपको अपना वज़न कम करने की ज़रुरत है. और यदि आपको इसकी ज़रुरत है तो आपको ये भी जाना चाहिए कि जिस इस्थिति में आप पहुंचे हैं उसकी वज़ह क्या है. वैसे आम-तौर पर वज़न बढ़ने के दो कारण होते हैं:
o     खानपान : Weight  बढ़ने का सबसे प्रमुख कारण होता है हमारा खान-पान. यदि हमारे खाने में कैलोरी की मात्र अधिक होगी तो वज़न बढ़ने के chances  ज्यादा हो जाते हैं. अधिक तला-भुना , fast-food, देशी घी, cold-drink  आदि पीने से शरीर में ज़रुरत से ज्यादा calories इकठ्ठा हो जाती  हैं जिसे हम बिना extra effort के burn नहीं कर पाते और नतीजा हमारे बढे हुए वज़न के रूप में दिखाई देता है. यदि आप इस बात की जानकारी रखें कि आपके शरीर को हर दिन कितने कैलोरी की आवश्यकता है और उतना ही consume करें तो आपका weight  नहीं बढेगा.
o     Inactive होना : अगर आपकी दिनचर्या ऐसी है कि आपको ज्यादा हाथ-पाँव नहीं हिलाने पड़ते तो आपका weight बढ़ना लगभग तय है. ख़ास तौर पर जो लोग घर में ही रहते हैं या दिन भर कुर्सी पर बैठ कर ही काम करते हैं उन्हें जान-बूझ कर अपनी daily-life  में कुछ physical activity involve  करनी चाहिए. जैसे कि आप lift  की जगह सीढ़ियों का प्रयोग करें, अपने interest का कोई खेल खेलें , जैसे कि badminton, table-tennis, इत्यादि. यदि आप एक treadmill या एक gym cycle afford  कर सकें और उसे नियमित रूप से प्रयोग करें तो काफी लाभदायक होगा. वैसे सबसे सस्ता और सरल उपाय है कि आप रोज़ कुछ देर टहलने की आदत डाल लें.
पर इसके अलावा भी कई कारणों से आपका वज़न बढ़ सकता है .अन्य कारणों को आप यहाँ देख सकते हैं: वज़न बढ़ने के 10 प्रमुख कारण
अब जब आप weight बढ़ने का कारण जान गए हैं तो इसे lose या  reduce  करना आपकी इच्छाशक्ति  और जानकारी पर निर्भर करता है. यहाँ मैं Weight Lose करने की ऐसी ही कुछ TIPS HINDI में share कर रहा हूँ.उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आएगी.
TIPS TO LOSE WEIGHT IN HINDI
1. सब्र  रखें   : याद   रखिये   की आज जो आपका weight है  वो कोई दो -दिन  या  दो  महीने   की  देन  नहीं  है . ये  तो बहुत  समय  से चली    रही  आपकी life-style का  नतीजा  है. और यदि आपको weight loss करना है तो निश्चित  रूप  से आपको सब्र  रखना  होगा. बेंजामिन फ्रैंकलिन का  ये कथन -” जिसके पास धैर्य है वह जो चाहे वो पा सकता है.हमेशा मुझे प्रेरित करता है. तो आप भी तैयार रहिये कि इस काम में वक़्त लगेगा. हो सकता है शुरू के एक-दो हफ्ते आपको अपने वज़न में कोई अंतर ना नज़र आये पर येही वो वक़्त है जहाँ आपको मजबूत बने रहना है, धैर्य रखना है, हिम्मत रखना है.
 2.अपने efforts में यकीन रखिये : किसी भी और चीज से ज्यादा ज़रूरी है कि आप weight loss के लिए जो efforts कर रहे हैं उसमे आपका यकीन होना.  यदि आप एक तरफ daily gym जा रहे हैं और दूसरी तरफ दोस्तों से ये कहते फिर रहे हैं कि जिम-विम जाने का कोई फायदा नहीं है तो आपका subconscious mind भी इसी बात को मानेगा, और सच-मुच आपको अपने एफ्फोर्ट्स का कोई रिजल्ट नहीं मिलेगा. खुद से positive-talk करना बहुत ज़रूरी है. आप खुद से कहिये कि, ” मैं फिट हो रहा हूँ”, ” मुझे results मिल रहे हैं” , आदि.
3.Visualize करिए : आप जैसा दिखना चाहते हैं वैसे ही खुद के बारे में सोचिये. यकीन जानिये ये आपको weight lose करने में मदद करेगा.आप चाहें तो आप अपने कमरे की दीवार, या कंप्यूटर स्क्रीन पर कुछ वैसी ही फोटो लगा सकते हैं जैसा कि आप दिखना चाहते हैं. रोज़ खुद को वैसा देखना उस चीज को और भी संभव बनाएगा.
4.नाश्ते के बाद , पानी को अपना main drink  बनाएं : नाश्ते के वक़्त orange juice, चाय , दूध इत्यादि ज़रूर लें लेकिन उसके बाद पुरे दिन पानी को ही पीने के लिए इस्तेमाल करें. कोल्ड-ड्रिंक को तो छुए भी नहीं और चाय-कॉफ़ी पर भी पूरा control रखें .इस तरह आप हर रोज़ करीब 200-250 Calories कम consume करेंगे.
5.Pedometer का प्रयोग करें: ये एक ऐसी device है जो आप के हर कदम को count करता  है. इसे अपने बेल्ट में लगा लें और कोशिश करें की हर रोज़ 1000 Steps extra चला जाये. जिनका weight अधिक होता है वो आम तौर पर दिन भर में बस दो से तीन हज़ार कदम ही चलते हैं. यदि आप इसमें 2000  कदम और जोड़ दें तो आपका current weight बना रहेगा और उससे ज्यादा चलने पर वज़न कम होगा.एक standard pedometer की कीमत 1000 से 1500 रुपये तक होती है.

6.अपने साथ एक छोटी सी diary रखें : आप जो कुछ भी खाएं उसे इसमें लिखें. Research में पाया गया है कि जो लोग ऐसा करते हैं वो औरों से 15% कम calories consume करते हैं.
7.जानें आप  कितनी calories लेते हैं, और उसमे 10% add कर दें: यदि आपको लगता है कि आप हर रोज़ 1800 कैलोरी लेते हैं और  फिर भी आपका वज़न control नहीं हो रहा है तो शायद आप अपनी calorie intake का गलत अनुमान लगा रहे हैं. आम तौर पर यदि आप अपने अनुमान में 10% और जोड़ दें तो आपका अनुमान ज्यादा accurate हो जायेगा. For Example: 1800 की जगह 1800 + 180 = 1980 Calorie.
8.तीन time खाने की बजाये 5-6 बार थोडा-थोडा खाएं: South Africa में हुई एक research में ये पाया गया की यदि व्यक्ति  सुबह, दोपहर, शाम  खाने की बजाये दिन भर में 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा खाए  तो वो 30% कम कैलोरी consume करता है. और यदि वह  उतनी  ही कैलोरी ले  रहा है जितना की वो तीन बार खाने में लेता  है तो भी  ऐसा करने से body कम insulin release करती  है , जो की आपके blood sugar को सही रखता  है और  आपको भूख  भी कम लगती  है.

9.रोज़ 45 मिनट  टहलिए  : रोज़ 30 मिनट टहलना आपका weight बढ़ने नहीं देगा लेकिन यदि आप अपना weight घटाना चाहते हैं तो कम से कम 45 मिनट रोज़ टहलना  चाहिए. अगर  आप रोज़ ऐसा कर लेते हैं तो बिना  अपना खान पान बदले  भी आप साल  भर में 15Kg वज़न कम कर सकते हैं. और यदि आप ये काम सुबह सुबह ताज़ी हवा  में करें तो बात  ही कुछ और है. पर इसके लिए आपको डालनी  होगी सुबह जल्दी उठने  की आदत .
10.नीले रंग का अधिक प्रयोग करें: नीला रंग भूख को कम करता है. यही वजह है कि अधिकतर restaurants इस रंग का प्रयोग कम करते हैं. तो आप खाने में blue plates use करें , नीले कपडे पहने, और टेबल पर नीला tablecloth डालें.इसके opposite red,yellow, और orange color खाते वक़्त avoid करें, ये भूख बढाते हैं.
11.अपने पुराने कपड़ों को दान कर दें : एक बार जब आप सही weight पा चुके हैं तो अपने पुराने कपडे, जो अब आपको loose होंगे, उन्हें किसी को दान कर दें. ऐसा करने से दो फायदे होंगे. एक तो आपको कुछ दान कर के ख़ुशी होगी और दूसरा आपके दिमाग में एक बात रहेगी कि यदि आप फिर से मोटे हुए तो वापस इतने कपडे खरीदने होंगे. ये बात आपको अपना weight सही रखने के लिए encourage करेगी.
12.खाने के लिए छोटी plate का प्रयोग करें: अद्ध्यनो से पता चला है कि चाहे आपको जितनी भी भूख लगी हो; यदि आपके सामने कम खाना होगा तो आप कम खायेंगे, और यदि ज्यादा खाना रखा है तो आप ज्यादा खायेंगे. तो अच्छा होगा कि आप थोड़ी छोटी थाली उसे करें जिसमे कम खाना आये. इसी तरह चाय -कॉफ़ी के लिए भी छोटे cups प्रयोग करें.बार बार खाना लेना आपका calorie intake बढाता है इसलिए आपको जितना खाना है उसी हिसाब से एक ही बार में उतना खाना ले लें.
13.जहां खाना खाते हों वहाँ सामने एक शीशा लगा लें: एक  study में ये पाया गया कि शीशे के सामने बैठ कर खाने वाले लोग कम खाते हैं. शायद खुद को out of shape देखकर उन्हें ये याद दिलाता हो कि weight कम करना उनके लिए बेहद ज़रूरी है.
14.Water-rich food खाएं:  Pennsylvania State University  की एक research में पाया गया है कि water-rich food , जैसे कि टमाटर,लौकी, खीरा, आदि खाने से आपका overall calorie consumption कम होता है.इसलिए इनका अधिक से अधिक प्रयोग करें.
15.Low-fat milk का प्रयोग करें:  चाय , कॉफ़ी बनाने में, या सिर्फ दूध पीने के लिए भी skim milk use करें, जिसमे calcium ज्यादा होता है और calories कम.
16.90% खाना घर पर ही खाएं: अधिक से अधिक घर पर ही खाना खाएं, और यदि आप बाहर भी घर का बना खाना ले जा सकते हों तो ले जायें. बाहर के खाने में ज्यादातर high-fat और  high-calorie होती हैं.इनसे बचें.
17.धीरे-धीरे खाएं: धीरे खाने से आपका ब्रेन पेट भर जाने का सिग्नल पहले ही दे देगा और आप कम खायेंगे.
18.तभी खायें जब सचमुच भूख लगी हो: कई बार हम बस यूँहीं खाने लगते हैं. कई लोग आदत, boredom, या nervousness की वज़ह से भी खाने लगते हैं. अगली बार तभी खाएं जब आपको वाकई में भूख सहन ना हो. यदि आप कोई specific चीज खाने के लिए खोज रहे हैं तो ये भूख नही बस स्वाद बदलने की बात है, जब सच में भूख लगेगी तो आपको जो कुछ भी खाने को मिलेगा आप खाना पसंद करेंगे.
 19.जूस पीने की बजाये फल खाएं: जूस पीने की बजाये फल खाएं, उससे आपको वही लाभ होंगे, और जूस की अपेक्षा फल आपकी भूख को भी कम करेगा, जिससे overall आप कम खायेंगे.
20.ज्यादा से ज्यादा चलें: आप जितना ज्यादा चलेंगे आपकी calories उतना ही अधिक burn  होंगी. लिफ्ट की जगह सीढ़ियों का इस्तेमाल करना, आस-पास पैदल जाना  आपके लिए मददगार साबित होगा. घर में भी आप दिन भर में एक-दो बार अपनी छत का चक्कर लगाने की कोशिश करें. छोटे-छोटे efforts बड़ा result देंगे.
21.हफ्ते में एक दिन कोई भारी काम करें: हर हफ्ते कोई एक भारी काम या activity करें. जैसे की आप अपनी bike या  car  धोने का सोच सकते हैं, बच्चों के साथ कहीं घूमने जाने का plan कर सकते हैं, या अपने spouse की हेल्प करने के लिए घर की सफाई कर सकते हैं.
22.ज्यादातर कैलोरीज़ दोपहर से पहले कंस्यूम कर लें:  Studies से पता चला है कि जितना अधिक आप दिन के वक़्त खा लेंगे रात में आप उतना ही कम खायेंगे.और दिन में जो calories आपने consume की है उसके रात तक burn हो जाने के chances अधिक हैं .
23.डांस करें: जब कभी आपको वक़्त मिले तो बढ़िया music लगा  कर dance करें. ऐसा करने से आपका मनोरंजन भी होगा और अच्छी-खासी calories भी burn हो जाएँगी. यदि आप इसको routine में ला पाएं तो बात ही क्या है.
24. नींबू और शहद का प्रयोग करें : रोज सुबह हल्के गुनगुने पानी के साथ नीबू और शहद का सेवन करें.ऐसा करने से आपका वज़न कम होगा. यह उपाय हमारे पाठक Mr. V D Sharma जी ने अपने अनुभव के मुताबिक बताया है. ऐसा करके उन्होंने अपना वज़न १० किलो तक कम किया है.उम्मीद है यह आपके लिए भी कारगर होगा. इस पोस्ट में मोटापा कम करने के और भी बहुत से आयुर्वेदिक व घरेलू उपाय दिए गए हैं.
25. दोपहर में खाने से पहले 3 ग्लास पानी पीयें : ऐसा करने से आपको भूख कुछ कम लगेगी, और यदि आप अपना वज़न कम करना चाहते हैं तो भूख से थोडा कम खाना आपके लिए लाभदायक रहेगा.
याद रखिये कि weight reduce करने के लिए आपको सब्र रखना होगा. छोटी-छोटी बातों पर ध्यान देकर आप इस काम को तेजी से कर पायेंगे. और इस दौरान आप जो कर रहे हैं उस पर यकीन करना बहुत ज़रूरी है
o    मोटापा घटाने के 20 रहस्य
o    हम सभी मानते हैं कि यदि आप मोटे हैं तो कम खाइये और ज्‍यादा से ज्‍यादा व्‍यायाम कीजिये। पर ऐसा नहीं है, यदि ऐसा होता तो काफी लोग अपना वजन आसानी से कम कर चुके होते।
o    अगर आप भी मोटापे का शिकार हैं और आपका वजन व्‍यायाम करने के बाद भी कम नहीं हो रहा है तो कहीं ना कहीं कुछ कमी रह गई है। यानी इसका यह मतलब नहीं है कि आप जरुरत से कम खाने लगे या फिर बहुत ज्‍यादा व्‍यायाम करने लगें। इसका यह मतलब होता है कि आपको अपनी लाइफस्‍टाइल में कुछ मामूली और जरुरी परिवर्तन करने होंगे।
o    आज हम आपको कुछ ऐसे ही आसान तरीके बताएंगे जिन्‍हें अपना कर आप मोटापे से काफी हद तक छुटकारा पा सकते हैं। पर आप को ख्‍याल रखना होगा कि अगर आपको मोटापा घटाना है तो इसे नियमित करना होगा नहीं तो आपको केवल निराशा के और कुछ हांसिल नहीं होगा।
o    एक प्‍लान बनाइये
o    यदि आप ने मोटापा घटाने का प्‍लान नहीं बनाया तो समझिये कि आप कभी पतले नहीं हो सकते। एक असली गोल बनाइये कि आप कितने दिनों में कितना वजन कम कर सकते हैं। एक बात का ख्‍याल रखियेगा कि खुद को परेशानी में ना डालियेगा.
नींद मोटापे से लड़ती है। रिसर्च के मुताबिक 7 से 8 घंटो की कम नींद भूख पैदा करती है, जिससे आप जरुरत से ज्‍यदा खा लेते हैं और मोटापा बढ जाता है
ना खाइये स्नैक्
o    कई लोग खाना भी 4 टाइम खाएंगे और स्‍नैक्‍स भी। यदि आपको मिनट-मिनट पर स्‍नैक्‍स खाने की आदत है तो खाना थोड़ा कम खाइये क्‍योंकि इससे शरीर में कैलोरीज बढ जाती है।
o    जानिये कि आप कितना खाते हैं
कई लोग बस दिनभर खाते रहते हैं और उन्हें पता ही नहीं होता कि वे कितना खाना खा जाते हैं। आपने दिनभर में कितना खाया उसका हिसाब रखिये।
o    जन कम करने के लिये सीढि़यों का प्रयोग करें। इसके अलावा अपना मन पसंद स्‍पोर्ट्स खेलें।
o    तरल कैलोरी हटाइये
65
प्रतिशत लोग शुगर वाला पेय या कोल्‍ड्रिक्‍स आदि बहुत पीते हैं, जिससे पेट तो भरता नहीं बल्कि कैलोरी अलग से मिलती है।
o    चीट डे प्‍लान करें
एक कडक डाइट पर जाना आपके दिमाग और शरीर पर दोनों पर ही भारी पड़ सकता है। इसलिये एक सफल डाइट प्लान पर टिके रहने के लिये हफ्ते में एक बार पिज्जा या चाउमीन खा सकते हैं। ऐसा करने से आप संतुष् बने रहेंगे और अपनी डाइट को अच्छे से फॉलो करेंगे।
o    भारी वजन उठाए
o    यदि आप पुरष हों या फिर महिला, भारी वजन उठाने से आपका फैट बर्न होगा। इससे मासपेशियां बनती हैं और शरीर का मैटाबॉलिज्‍़म बढता है। जब आप भारी वजन उठाते हैं तो आप बहुत तेजी से कैलोरीज़ बर्न करने लगते हैं।
o    खुद को जवाबदेह बनाइये
o    दोस्‍तों और रिश्‍तेदारों को खुद बताइये कि आप इन दिनों वजन कम कर रहे हैं, जिससे वे लोग भी आप का सपोर्ट करें।
o    अपने वर्कआउट में विविधता लाइये
o    एक दिन में कई तरह के व्‍यायाम करें जैसे, 5 मिनट कार्डियो ट्रेडमिल, बाइक करने के तुरंब बाद डंबेल सर्किट, स्‍ट्रेचिंग और बेंट ओवर रो करें। इन व्‍यायामों को 8 बार लगातार करें।
 o    कार्ब हटाइये
o    वेट लॉस करना है तो अपने आहार से पास्‍ता, चावल और ब्रेड आदि को हटा कर फल और सब्‍जियां शामिल करें। इससे अगर आप ज्‍यादा भी खाएंगे तो भी वजन नहीं बढेगा।
o    सिंपल चीज़ों का उपयोग करें

यदि आपके पास जिम के लिये पैसे नहीं हैं तो घर पर ही रस्सी कूदिये। पहले 50 बार कूदिये और बाद में उसे बढा कर 100 कर दीजिये।

o    o    आंतरायिक उपवास की कोशिश करें
जो लोग दिन में दो से तीन बार खाना खाते हैं उन्हें हफ्ते में 1 दिन उपवास जरुर रखना चाहिये। यह एक अच्छी टेक्नीक है जिससे आप आराम से वजन कम कर सकते हैं।
o    खूब ज्‍यादा फैट खाइये

रिसर्च में बताया गया है कि आपके भोजन में लगभग 25 से 30 प्रतिशत तक वसा होना चाहिये। हाई फैट फूड जैसे, मेवे, एवोकाडो और तेल आदि आपको वजन कम करने में ज्यादा सहायता करेंगे। लेकिन अपने आहार में ट्रांस फैट यानी की जमा हुआ फैट ना लें।

o    खूब खाएं प्रोटीन
प्रोटीन खाने से मासपेशियां बनती हैं और फैट बर्न होता है। इसके अलावा पेट भी भरा रहता है।
 o    बन जाइये हेवी ड्रिंकर
o    हम आपको शराबी बनने की हिदायत नहीं दे रहे हैं बल्‍कि यह कह रहे हैं कि आप दिनभर में खूब सारा पानी पीजिये। इससे आपको भूख नहीं लगेगी और पेट भी भरा रहेगा। भोजन करने के पहले भी 1 गिलास पानी पीना चाहिये, इससे आप मोटापे से बचे रहेंगे।

o    प्रोटीन शेक
o    कई लोगों को अपने भोजन में ठीक मात्रा में प्रोटीन नहीं मिल पाती तो ऐसे में उन्‍हें प्रोटीन शेक पीना चाहिये। जितना वजन हो उससे दो गुना प्रोटीन का सेवन करना उचित माना गया है।


एक नई रिसर्च के अनुसार मशरूम और उसका रस मोटापा कम करने में बेहद असरदायक है। इसका प्रयोग लगभग दो हजार साल पहले से किया जा रहा है। वैज्ञानिकों द्वारा चूहों पर किए गए शोध इस बात की पुष्टि करते हैं कि कि मशरूम का रस मोटापा कम करता है।

वजन कम करने के लिए आप अगर जिम जाकर पसीना नहीं बहाना चाहते तो कोई बात नहीं, जुंबा क्लास ज्वाइन कर लीजिए। ये आपको वजन घटाने में ज्यादा मदद करेगा। इस बारे में विस्तार से जानने के लिए ये स्लाइडशो पढ़े।


वजन घटाना लोगों के लिए बहुत बड़ा चैलेंज है, खास तौर पर तब, जब वजन कुछ ज्‍यादा ही हो। ऐसे समय वजन कम करने के लिए थकान भरा शेड्यूल रखने का कोई फायदा नहीं होता है।

वजन घटाने या फिट रहने के लिए आप सारे हथकंडे अपना चुके है और कुछ खास सफलता नहीं मिली है तो इस बार 'जीएम डाइट' प्रोग्राम ट्राई करके देखें।


क्‍या आप वजन घटाने के लिए अलग-अलग तरह की आहार योजनाओं की कोशिश कर-करके थक गए हैं, लेकिन आपको कोई सफलता नहीं मिली? तो क्‍यों न एक बार आप ऑयल पुलिंग को भी आजमा कर देखें?


टमी टक पेट यानी पेट की अतिरिक्‍त चर्बी को सर्जरी से दूर करने का तरीका है, इसे एब्डोमिनोप्लास्टी नाम से भी जाना जाता है, इसके बारे में विस्‍तार से जानने के लिए इस लेख को पढ़ें।

Diet Plan in Hindi दुबले होने का डाइट प्लान

आलोक जी की पोस्ट को देखा तो छः साल पहले दुबले होने के लिये किये गये कुछ कारगर नुस्खे अपन को भी याद आ गये। दुबले होने की जनरल मोटर्स डाइट प्लान General Motors Diet Plan बहुत चलन में थी उन दिनों। जिस ऑफिस में मैं उन दिनों काम करता था इसका इतना चलन था कि ग्रुप में इस सात दिन के प्लान को किया जाता। लंच टाइम में हर कोई सलाद खा रहा होता। सात दिन का यह कार्यक्रम न सिर्फ आपके वजन में पांच से आठ किलो की कमी करता है, आपके पाचन तंत्र को भी सुधारता है।हालांकि सभी डाइट प्लान्स (Diet Plans) के साथ यह वैद्यानिक चेतावनी तो रहती ही है कि इसे डाक्टर से पूछ कर या डाक्टर की देख रेख में ही करें मगर मेरे ऑफिस में बहुत लोगों ने इसे अपने आप ही किया और सभी को इसके बहुत अच्छे परिणाम मिले। मजेदार बात यह है कि इस प्लान में आप पेट भर कर खा सकते हैं, जितना मर्जी खा सकते हैं मगर आपको वही खाना और पीना है जो कि इस प्लान में बताया गया है
कहते हैं कि यह डाइट प्लान जनरल मोटर्स कंपनी ने खास तौर पर अपने कर्मचारियों के लिये बनवाया था।
पहले सात दिन किसी भी तरह की अल्कोहल, शराब, बियर अथवा सॉफ्टड्रिंक (क्लब सोडा को छोड़ कर) की मनाही है।
सात दिन प्रतिदिन कम से कम  दस गिलास पानी अवश्य पीयें।
पहला दिन:  केले के अलावा  सारे फल खायें। जितना मर्जी फल फ्रूट खायें। खास कर तरबूज खायें।
दूसरा दिन: सलाद और सब्जियां। जो कच्ची खायी जा सकती वे सब्जियां कच्ची ही खायें अथवा उबाल कर या पका कर खायें। सुबह नाश्ते में थोड़े से मक्खन  के साथ भुना आलू खाने को कहा गया है मगर मैं इस दिन उबला आलू मसल कर उसमें प्याज और मसाला डाल उसी तरह तैयार कर लेता जैसे कि परांठा बनाने के लिये उबले आलू को मसल कर मसाला बनाया जाता है। इससे पेट भी भरा भरा रहता है।
तीसरा दिन:  सब्जियां और फल। कोई सीमा नहीं, जितना चाहे खायें। केला अभी भी नहीं खाना है। और आज आलू भी नहीं खाना है।
चौथा दिन: केले और दूध। आज के दिन आठ केले खाने हैं और तीन गिलास दूध पीना है। इसके साथ बाद में बताये गये तरीके से बना सूप भी पियें।
पांचवां दिन: हम इस दिन खाते हैं  पनीर (पकायें नहीं) और टमाटर। पानी कुछ और ज्यादा पीयें।
छठा दिन: पनीर और सब्जियां। जितना चाहे खायें।
सातवां दिन: ब्राउन राईस (अपन साधारण उबले चावल भी खाते) । ताजा निकला हुआ फलों का रस, डिब्बाबंद नहीं और सब्जियां।
खास सूप Diet Plan in Hindi के लिए: कम से कम छः प्याज, बड़े बड़े टमटार, शिमला मिर्च और बंद गोभी से सूप बनायें और  सातों दिन जितना चाहे पीयें।
जिस दिन सब्जियां खाने की छूट है उस दिन आप सब्जियां  पका भी सकते हैं। केवल एक चम्मच रिफाईड अथवा घी हर रोज इस्तेमाल किया जा सकता है।
इस डाइट को करते समय आपको डाइटिंग पर होने का ज्यादा अहसास नहीं होता। मुझे जब भी ऐसा अहसास होता तो सोडा (क्लब सोडा) में नींबू और काला नमक मिला कर ले लेता।
हालांकि इस डाइट प्लान में दूध की चाय पीना मना है मगर इतनी छूट हम अपने को दे सकते हैं।

आपको अपने शरीर में तीसरे दिन से ही अंतर दिखने लगेगा। आठवें दिन स्वंय को आईने में देखें। अच्छा लगेगा।